/ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा में लापरवाही से व्यक्ति की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार।

ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा में लापरवाही से व्यक्ति की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार।

27 नवंबर तक पुलिस रिमांड

शिमला 26 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना ठियोग में ब्लास्टिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 177/26 दिनांक 18 नवंबर 2026 को धारा 125, 106, 105(2) एवं 3(5) बीएनएस तथा धारा 9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ब्लास्टिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा सावधानियां नहीं बरती गईं और विस्फोट के लिए निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना एक व्यक्ति को घटनास्थल से गुजरने की अनुमति दी गई, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार (31), निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला; रवि कुमार (31), निवासी तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी; राकेश कुमार (27) और राजेश कुमार (23), दोनों मूल निवासी नेपाल तथा वर्तमान में तहसील रामपुर, जिला शिमला में रह रहे हैं, के रूप में हुई है।

चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 नवंबर 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।