/नालागढ की कुण्डलू पंचाययत के ऊंचा ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित

नालागढ की कुण्डलू पंचाययत के ऊंचा ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित


37 टीमो की स्पर्दा में अन्दरोला टीम ने बाजी मारी ।

नालागढ़ 27 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / नयना वर्मा

ग्राम पंचायत कुण्डलू के गांव ऊंचा ग्राम में लॉर्ड शिवा युवा कल्ब ऊंचा ग्राम द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया और जिसमें नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने मुख्यातिथि शिरकत की ।
टूनामैंट में दूर दूर से 37 टीमों ने टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को खेलों में बढ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए इससे बच्चो के शरीर का विकास होता है और बच्चो को खेलें नशे जेसी बुरी आदतों से दूर रखती है फाइनल मुकाबला अंदरोला टीम और ऊंचा ग्राम टीम के बीच में हुआ जिसमें अंदरोला टीम विजेता रही ।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास करवाया जाएगा ।

इस मौके बीडीसी अजमेर सिंह, पूर्व बीडीसी आशा राम, रामलाल फौजी, बग्गा राम, काबल सिंह, ज्ञान चंद, भाग चंद, बलवंत सिंह, जगदीश सिंह कल्ब के प्रधान, शिव श्याम, शिव अवतार, गुलजार, पप्पू , दविंदर सिंह, जगतार सिंह,राधे श्याम, संगत सिंह, शिव ओंकार लंबरदार व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहें ।