शिमला 28 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा।
हिमाचल पावर कोरपोरेशन में जाली प्रमाण पत्र पेश करके कनिष्ठ अभियन्ता की नौकरी हासिल करने वाले सुन्दरनगर मण्डी के घरौडा गांव के निवासी रोशन लाल के बेटे भूत पूर्व सैनिक राकेश कुमार के विरूध्द शिमला के थाने में मामला दर्ज हुआ है ।
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार ने पावर कॉरपोरेशन में भूतपूर्व सैनिक रोजगार प्रकोष्ठ हमीरपुर की सिफारिश पर अनुबंध के आधार पर कनिष्ठ अभियंता (विद्युत )भूतपूर्व सैनिक (एसएससी) श्रेणी के लिए आरक्षित के पद के लिए जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके नौकरी हासिल कर ली थी ,लेकिन पावर कारपोरेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के कुलसचिव को राकेश कुमार द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के समय इस कार्यालय में प्रस्तुत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आवश्यक योग्यता प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लिखा जिस पर कुलसचिव ने इस कार्यालय को सूचित किया कि राकेश कुमार पुत्र रोशनलाल पंजीकृत आएगी 10407 में उनके विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम में डिप्लोमा नहीं किया है और उनके द्वारा प्रस्तुत विश्वविद्यालय का दस्तावेज फर्जी है।
शिमला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 420 467 468 471 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के विरूघ्द की जांच शुरू कर दी है इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी द्वारा की गई है ।










