/औधोगिक नगरी बीबीएन में दो हजार रूपए के नोट का लेन देन बन्द ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में दो हजार रूपए के नोट का लेन देन बन्द ।


नालागढ 31 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2000 रूपए के नोट को लीगल टैण्डर रहने की घोषणा किए जाने के बावजूद औधोगिक नगरी बीबीएन में 2000 रूपए के नोट बाजार में चलने बन्द हो गए है । मिली जानकारी के मुताबिक बाजार में किसी भी दूकानदार के यहां दो हजार के नोट नही लिए जा रहे है । छोट्टी दुकानो में तो यह नोट लेने से इन्कार किया ही जा रहा है लेकिन औधोगिक नगरी के बडे बडे वाणिज्य केन्द्रो पर भी अब इन नोटा को लेने से इन्कार किया जा रहा है । इस बारे में जब बैक प्रबन्धको से बात की गई तो उन्होने बताया कि उनके बैंको में दो हजार रूपए के नोट जमा भी हो रहे है ओर किसी ने करंसी बदलनी हो तो वह भी बदली जा रही है । बाजार में इन नोटो के न चलने के बारे में उन्होने अनभिज्ञयता जाहिर की ।