नालागढ 31 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल के मलैहणी गांव मंे खड्ड में एक गली सडी लाश मिलने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक यह एक वृघ्द महिला का शव लग रहा है लेकिन गई दिनो से पानी में पडा रहने से गल सड गया है जिससे शव की पहचान कर पाना भी कठिन हो रहा है । नालागढ पुलिस थाना के तहत जोघों चौकी के तहत पडने वाले इस क्षेत्र में आज पुलिस को स्थानीय लोगो द्वारा सूचना दी गई कि यहां खड्ड में एक गला सडा शव नजर आ रहा है जिस पर जोघो पुलिस तथा नालागढ के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में ले कर इसे पोस्टमार्टम के लिए शिमला आईजी एम सी भेज दिया गया । मौके पर फोरेंसिंक टीम भी विसरा एकत्रित करके मौत के कारणो तथा इसके बारे मंे जांच कर रही है ।

समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है और न ही इस बॉडी को किसी ने क्लेम किया है ।










