/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवालिक पब्लिक स्कूल खेडा ने निकाली जागरूकता रैली ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवालिक पब्लिक स्कूल खेडा ने निकाली जागरूकता रैली ।


नालागढ 5 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/नयना वर्मा


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां नालागढ के खेडा स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के बच्चो तथा शिक्षको द्वारा एक पर्यावरण जागरण रैली निकाली गई । मिली जानकारी के मुताबिक खेडा के सिधार्था सुपर स्पिनिंग मिल के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर से हो कर वार्ड नम्बर चार में इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।

इस रेैली के दौरान स्कूल की शिक्षकाओ ने बच्चो के साथ इस रैली के द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया । इस दौरान बच्चो ने पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन भी किया जिससे बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढाई जा सके ।

इस रैली के माध्यम से लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के लिए प्ररित करने के लिए बच्चो ने अपने हाथो में पौधे लगे गमले भी उठाए थे । बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस रैली में पौधेलगाए पर्यावरण बचाए के नारे लगाए ।

विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका नीलम चंचल रीना पूजा तथा गुरदीप ने बच्चो के साथ नारा लेखन से ले कर रैली में सहयोग किया ।

याद रहे कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।