नालागढ 5 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने ग्राम नंड में कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत दी ए पंचायत प्रतिनिधियों और कुश्ती कमेटी और गांव वासियों ने विधायक के एल ठाकुर का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब हिमाचल व हरियाणा से आए पहलवानो ने भाग लिया ।
कुश्ती प्रतियोगिता में दूर.दूर से आए पहलवानों की कुश्तियो का लोगो ने आनन्द लिया वही इस कुश्ती का
फाइनल मुकाबला रवि गतरिया और रणजीत के बीच हुआ जिसमें रणजीत ने रवि गतरिया को हरा कर जीत अपने पक्ष में कर ली ।
इस मौके पर समस्त दंगल कमेटी के सदस्य गण विष्णु राम, शंकर चौधरी,रमेश चंद, ज्ञान चंद,हीरा लालए राम आसरा, गुरचरण, सिंह,रणजीत सिंह , जगदीश चंद, विजय पाल,शांति राम अंजिव कुमार,पप्पू,बालक राम सुनील शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

इस अवसर पर विधायक के एल ठाकुर ने लोगो की समस्याओ को सुना और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिए । उन्होने बताया कि छोटी छोटी विभागो से सम्बन्धित समस्याओ का निपटारा मौके पर कर दिया गया जबकि गांव की गलियों और सड़कों तथा सड़को के बचे हुए कार्यों को भी जल्दी करवाया जाएगा










