नालागढ 5 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में आए दिन ठगी व चोरी के मामले सुनने को मिल रहे है लेकिन दोस्त के इलाज के नाम पर किसी को एक लाख 19 हजार 500 रूपए देने का मामला अपने आप में नया मामला है ।
मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी बीबीएन के माईक्रोटैक प्राईवेट लिमिटेड काठा के प्रबन्धक दलीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके एक मित्र के साथ सडक हादसा होने की झूठी खबर दे कर उससे एक लाख उन्नीस हजार पांच सौ रूपए ठगी कर ली ।
मामला अपने आप में रोचक है और प्रबन्धक ने बिना सत्यापन किए इतनी बडी रकम ट्रास्फर कर दी । पुलिस ने शिकायत कर्ता दलीप कुमार के कहने पर भारतीय दण्ड संहिता 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । इस मामले की पुष्टि डी एस पी प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है ।










