नालागढ 5 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में आबकारी विभाग को हरियाणा बिक्री की अवैध शराब की खेप पकडने में कामयाबी हासिल हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः जब विभाग के अधिकारी नियमित चैकिंग कर रहे थे बरोटीवाला के पास नाके पर एक पंजाब नम्बर पी बी 03 बी ए 5766 हाफ बॉडी कैम्पर को रोकने के लिए सिगनल दिया तो वाहन चालक गाडी में चाबी छोड मौके से फरार हो गया । जिसकी आबकारी अधिकारियो व स्टाफ द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद उससे 217.800 बल्क लिटर शराब जिसमें 26 पेटी बीयर, 8 पेटी अंग्रेजी शराब ,तथा एक पेटी देसी शराब ,सेल फार हरियाणा बरामद हुई ।इस अवैध शराब की खेप की कीमत एक लाख रूपए बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान अधिकारियो को इस वाहन से ,मेै ट्राईसिटी वाईन ट्रेर्डज ,हरियाणा की चालान बुक भी बरामद हुई जिस से प्रतीत होता है कि यह शराब हिमाचल में अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए भेजी गई थी और इसका मालिक मैं ट्राई सिटी वाईन ट्रेर्डज हरियाणा सम्भावित है । इस बात की पुष्टि आबकारी विभाग के अधिकारियो ने पुलिस को दिए गए रूके के साथ दी गई जानकारी से भी होती है ।

आबकारी विभाग ने कार्यवाही करके वाहन सहित अवैध शराब की सपूर्दगी थाना बरोटीवाला को कर दी तथा मैं टाईसिटी वाईन ट्रेर्डज हरियाणा के विरूध्द मामला दर्ज करने के लिए लिखित पर्चा दिया गया है । इस मौके पर डिप्टी कमीश्नर एक्साईज प्रितपाल सिंह ,सहायक कमीश्नर एक्साईज प्रेम सिंह कैथ ,तथा सुरेश ठाकुर, विजय कुमार सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था ।
इस बारे में सहायक पुलिस अधिक्षक प्रियंक गुप्ता से बात की तो उन्होने बताया कि आबकारी विभाग ने अवैध शराब का केस दिया है जिस में आबकारी अधिनियम 39 (1) ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है , आगे की कार्यवाही की जा रही है ।











जय हिंद जय भारत हिम नया न्यूज़ के सभी पाठकों की नजर चप्पे-चप्पे की और ताजा तरीन खबर की प्रस्तुति करने में हिम नयन न्यूज़ कोई लापरवाही नहीं बरत रही है। हर खबर समय और व्यवस्था के मुताबिक पाठकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। पाठक गणों से निवेदन है कि वह भी अपना सहयोग समर्थन और प्यार विश्वास हमारे साथ बनाए रखें।।
आभार सहित
स्वतंत्र कलमकार
सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा
98728 86540 व्हाट्सएप।।