नालागढ 07 जून ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो ।
निरिक्षक श्याम लाल प्रभारी पुलिस थाना बरोटीवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकाम पलांखवाला में आरोपी जोगिन्द्र पाल निवासी पलांखवाला, बरोटीवाला के कब्जे से 11 बोतलें देशी शराब की बरामद की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बरोटीवाला में धारा 39(1)ए आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










