नालागढ 8 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन की पुलिस ने अवैध खनन करने वालो के विरूघ्द चलाए गए अभियान के चलते पुलिस थाना रामशहर से ले कर दभोटा चौकी तक में पुलिस ने अवैध खनन करने तथा अवैध खनन सामग्री को ले जाते हुए वाहनो के चालान करके लाखो रूपए सरकारी खजाने में भरने शुरू कर दिए है । पुलिस से मिली जानकारी में मुताबिक आज भी रामशहर थाना तथा जोघों व दभोटा में तीन चालान किए गए और 28 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया । इस बात की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने की है ।










