/भारी वर्षा व आपदा से निपटने के लिए अर्की उपमण्डलाधिकारी ने जारी किए दूरभाष नम्बर ।

भारी वर्षा व आपदा से निपटने के लिए अर्की उपमण्डलाधिकारी ने जारी किए दूरभाष नम्बर ।

सोलन (अर्की ) 25 जून .
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

मानसून की पहली बारिश से हुए नुकसान के चलते तथा आने वाले दिनों में मौसम विभाग की चेतावनियों को मध्य नजर रखते हुए अर्की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यादेवेन्द्रा पॉल ने भूस्खलन , अचानक बाढ़ आने , व प्राकृतिक आपदा आन्देशो के चलते कोई अनहोनी घटना घटित ना हो इसके लिए कार्यालय में एक आपदा प्रबंधन केंद्र स्थापित किया है ।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उप मंडल अधिकारी अर्की ने बताया कि आपदाओं से निपटने के लिए तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए दूरभाष नंबर 01796 220 666 तथा मोबाइल नंबर 80917 29539 स्थापित किए गए हैं ।उन्होने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि किसी भी आपात परिस्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करके उचित सहायता हेतु सूचित किया जा सकता है ।