शिव पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भी किया जा रहा है आयोजन
नालागढ (रामशहर ) 28 जून
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /तरूण गुप्ता

नालागढ उपमण्डल के रामशहर में श्रीखंड महादेव लंगर सेवा कमेटी रामशहर के सौजन्य से जो गांव जिला कुल्लू में 7 जुलाई से 15 जुलाई तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।
यह जानकारी हमें लंगर कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद बाबा ने बताया कि रामशहर से श्रीखंड जो गांव के लिए 5 जुलाई को ठीक 11 बजे राशन से भरा ट्रक एवं समान लेकर जत्था रवाना होगा ।उन्होंने बताया कि जो गांव में 8 से 15 जुलाई तक शिव पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। कथा के मुख्य वक्ता आचार्य राजेश शर्मा बाह वाले अपने मुखारविंद से श्रोतागणों को भोले शंकर के सैकड़ों प्रसगो का विस्तृत व्याख्यान सुनाकर भावविभोर करेंगे ।लंगर कमेटी के अध्यक्ष पूर्णचंद ने बताया की कमेटी द्वारा श्रीखंड जो गांव में यह पांचवां विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए वितरित किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष ने क्षेत्र के दानी सज्जनों से आग्रह किया है ,की अगर कोई दानी सज्जन किसी भी प्रकार का दान देना चाहता है तो दे सकता है।
इस मौके पर लंलंगर कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद बाबा ,सचिव कमल किशोर ,उप प्रधान पंकज शर्मा उर्फ रिकी ,कोषाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ,सेवानिवृत्त एसएचओ राजेंद्र कुमार शर्मा, मोहित वशी ,ताराचंद गुप्ता धनीराम, बिट्टू, खविंदर, नरेश गुप्ता ,सदाराम रसोईया, रमन , डीलु ,अशोक, लकी, राजेश शर्मा के अलावा कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया ।










