नालागढ (रामशहर )29 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / तरूण गुप्ता

दून विधान सभा क्षेत्र के बरोटीवाला में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य विवेकानंद जी (प्रयाग राज) ने भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया जिसमें पूतना वध आदि शामिल है उन्होंने कहा कि जब पूतना बालक कृष्ण को दूध पिलाने लगी तो कृष्ण ने आंखें बंद करके भगवान शिव से अनुरोध किया कि आप इसके स्तनों का विष अपने कंठ में धारण कर लो। वाले बाद उन्होंने पूतना के प्राण खींच लिए।

उन्होंने उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में जो लोग भ्रूण हत्या करते हैं वे भी पूतना का ही रूप है। इसके अलावा उन्होंने बाल कृष्ण के अनेक प्रसंगों जैसे गोवर्धन पूजा, कालिया मर्दन आदि का भी वर्णन किया।

बरोटीवाल मां महाजन परिवार द्वारा आयोजित कथा का प्रारंभ 24 जून को हुआ था। 1 जुलाई को हवन की पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम होगा तथा उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
[1:21 PM, 6/29/2023] Pres Tarun.Gupta रामशहर: गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर आज यजमानो विमानों द्वारा 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए










