नालागढ 1 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के विधायक के एल ठाकुर ने आज बघेरी पंचायत के खातीआल गांव में 5 लाख रूपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया । इस अवसर पर ग्रामिणो ने विधायक का आभार जताया और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया ।

इस अवसर पर विधायक के एल ठाकुर ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए बघेरी से खातिआल के लिए सड़क का निमार्ण कार्य को करवाया गया जिससे जनता को बहुत लाभ मिलेगा और साथ लगती जिला बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र में आने जाने के लिए सफर नजदीक होगा ।

के एल ठाकुर ने कहा जनता की डिमांड के अनुसार गांव खाती आल के लिए पेय जल सुविधा के लिए टैंक बनाया जाएगा और बची हुई सड़क के साथ भूमि में डगों का निमार्ण करवाया जाएगा और मेन रोड रोड से नगर खेड़ा बाबा मन्दिर खाती आल तक सड़क पर इंटरलॉक टाइल लगाई जाएगी जिससे की जनता को आने जाने में सुविधा उपलब्ध होगी ।

विधायक ने इस मौके पर लोगो की समस्याओ को भी सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया ।

इस मौके पर जिला परिषद के जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान, बरूना पंचायत के प्रधान गुरपाल चौधरी, प्रधान जोगिंद्र पाल जिंदू, गुरदेव सिंह ठेकेदार, वार्ड पंच गुरविंदर सिंह, वार्ड पंच पूजा शर्मा, पूर्व उप प्रधान राम प्रकाश तेजू,, पूर्व पंच राज कुमार, गुरध्यान सिंह, लेख राम चौधरी,मंगल सिंह, निरबय सिंह, ज्ञान सिंह, कृष्ण सिंह, अजमेर सिंह, जागर सिंह, बलवीर सिंह, गुरनाम सिंह, सुरिंदर कौर, कुलदीप कौर, जसविंदर कौर, पूजा देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, हरमेश कौर,सीमा देवी और अन्य गणमान्य गांव वासी मौजूद रहे










