/जाली दस्तावेज लगाकर 3694 मोबाईल सिम जारी करने पर मामला दर्ज ।

जाली दस्तावेज लगाकर 3694 मोबाईल सिम जारी करने पर मामला दर्ज ।

नालागढ 1जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी में अपराधो को अन्जाम देने वाले अपराधी कई तरह के हत्थ कण्डे अपना रहे है । हाल ही में हिमाचल में 3694 नकली मोबाईल कन्ेक्शन देने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी में भी भारती एयर टेल ,बी एस एन एल ,आर जे आई एल और वोडा आईडिया लिमिटेड के कई सेल पॉवईटस पर इन नकली कनेक्शनो को दिया गया है । जिस पर औधोगिक नगरी बीबीएन के थाना मानपुरा में मामला दर्ज करके पुलिस ने आगे छानबीन शुरू कर दी है ।

पुलिस के मुताबिक दूर संचार विभाग की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट डी आई यू ने विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओ के सेल पॉईट पर धोखाधडीपूर्ण मोबाईल कनेक्शनो का विश्लेषण किया जिस पर पाया गया कि एक ही फोटा का उपयोग करके अलग अलग नाम और पते के साथ कई मोबाईल सिम जारी किए गए है । और पहले विश्लेषण में हिमाचल में 3694 नकली मोबाई कनेक्शन अवैध पाए जा रहे है जिनकी पुलिस जांच में जुट गई है ।

इस बात की पुष्टि पुलिस के उप कप्तान प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है ।