/नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कल 02 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कल 02 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नालागढ़ 1 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा



हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई, 2023 को नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता विद्युत मण्डल नालागढ़ हिमेश धीमान ने दी।


हिमेश धीमान ने कहा कि 02 जुलाई, 2023 को प्रातः 09.00 से सांय 05.00 बजे तक रिया, पंजेहरा, जोघों, बरूणा, बघेरी, कोटला, सरोर, मस्तानपुरा, खिल्लिया, कशमीरपुर, कटीरडू माजरा, कल्याणपुर, बैरछा, अन्दरोला, बगलेहर, मियांपुर, पल्ली, शेरांवाला, जगतपुर, नंगल कूहल, कंुडलू, गुल्लरवाला, अम्बवाला, मियांपुर, रतवाड़ी, नंड कोलका, महादेव, भांगला, भोगपुर, आदुवाल आदि तथा औद्योगिक इकाइयां सुनोक्स इंटरनेशनल ग्रीनलैम, इन्डैग रबर, वीर प्लास्टिक यूनिट 1 और 2, काला अम्ब, लखविंदर स्टोन क्रेशर, राणा आटा चक्की, एन.जे.ए फूड, सीमेन लैब, चैधरी पाइप, टाइल, भारत स्पिरिट, 66 के.वी. अम्बुजा तथा 66 के.वी. सुनोक्स में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों  के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।