नालागढ 2 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बरोटीवाला के अन्तर्गत गत दिवस स0उ0नि0 जगत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सनसिटी रोड़ पर एक पिकअप गाड़ी न0 HR65B-2369 को चैक किया जिसमें कुल 82 गैस सिलेंडर भारे हुए थे पिकअप चालक सुखजिन्दर सिह S/O अमरजीत सिह निवासी ward No.4 रतपुर कोलोनी पिंजौर तै0 कालका जिला पंचकुला हरियाणा गैस सिलेंडरों कोई भी लाईसैंस व बिल पेश पुलिस न करने पर पुलिस द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियमए 1955 के तहत अभियोग पंजीकृत कर सिलेंडरों से भरी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्यवाही जारी है।










