
नालागढ 04 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिहं ने गत दिवस भारी बरसात के कारण बी0बी0एन0 क्षेत्र में हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी का दौरा भी किया।

जहां औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दृष्टिगत बद्दी पुलिस द्वारा तैयार की गई विस्तृत सुरक्षा योजना (BRISP) BBN REGION INDUSTRIAL SECURITY PLAN के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला (भा0पु0से0) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा (हि0पु0से0) ने मंत्री व उनके साथ आए अन्य गणमान्यों को समृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में समिति ने बैठक के उपरांत लक्कड़ डिपू के समीप बद्दी पुल, बद्दी-पिंजौर राजमार्ग पर मुख्य पुल तथा नालागढ़-दभोटा मार्ग का निरीक्षण कर नुकसान का जायज़ा लिया। दल ने ग्राम पंचायत बाडियां के गांव पट्टा-महलोग में प्रभावितों से भेंट कर जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा, ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत बाडियां की प्रधान रंजना, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चैधरी, पार्षणगण, खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी प्रियांक गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर मुकेश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।










