नालागढ 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल के खेडा की दुर्गा धाम कालोनी में एक विवाहिता द्वारा आत्म हत्या का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक 19 सीता नाम की विवाहिता ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया । इस बात का पता परिजनो को प्रातः जब सीता अपने कमरे से बाहर नही आई तो उसके कमरे का दरवाजा तोड कर अन्दर देखा तो सीता ने आत्महत्या की हुई थी इस बात की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर आ कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छान बीन कर रहे है ।

जानकारी के मुताबिक सीता के पति रात्रि डियूटी करके सुबह जब वापिस आया तो वहां उसकी पत्नी की आत्म हत्या की सूचना पा कर एक दम सदमे में आ गया है । सीता के मौत के कारणो का पता पुलिस लगाने का प्रयास कर रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

उधर बिलांवाली में भी आज रात एक प्रवासी मजदूर के आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है । याद रहे कि औधोगिक नगरी बीबीएन में पिछले कुछ दिनो से आत्म हत्या के मामले बढते ही जा रहे है इस बारे में अभी पुलिस भी किसी निष्कर्ष पर नही पहुंच पाई है कि इतनी आत्म हत्याए क्यो हो रही है ।










