/सदर विधायक नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवार से मिले कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार

सदर विधायक नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवार से मिले कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार

चम्बा 27 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के गत दिनों स्वर्गवास होने की दुःखद घडी में आज उनके निवास पर पहुँच कर शोकाकुल परिवारजनों के साथ मिलकर संवेदना प्रकट की एवं ढांढस बंधाया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव उपस्थित रहे।