सहजयोग द्वारा निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने के लिए किसी भी सहजयोगी से सम्पर्क करे ।
शिमला 13 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

सहजयोगा का मुख्य तत्व अबोधिता है सहजयोगा की संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा अपने 11अक्तूबर 1983 के एक प्रवचन मंे यह बात कही गई है ।श्री माता जी ने कहा है कि अबोध व्यक्ति की देखभाल देवदूत करते है ।
देवदूत अबोध व्यक्ति की देखभाल करते हैं।

“एक अबोध व्यक्ति की देखभाल देवदूतों (फरिश्तों) द्वारा की जाती है। ऐसे व्यक्ति को किसी चीज़ का कोई डर नहीं होता। वह चिंता नहीं करता। वह कभी भी हिंसक नहीं होता। वह कभी जल्दबाज़ी नहीं करता। वह कभी भी गुस्से में नहीं होता। वह अत्यंत शांत होता है, और वो यह जानता है कि वह जो कुछ भी कर रहा है, वह सही है। ऐसा व्यक्ति सच्चाई के साथ खड़ा होता है।”
श्री माता जी ने सहजयोगिया को समय समय पर अपने आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने के बाद उसके तत्वो के बारे में ज्ञान दिया है ।हिमाचल में भी सहजयोगा के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने वालो की संख्या में बढौतरी हो रही है । यह बात सहजयोगी दिनेश पाप्टा ने कही उन्होने बताया कि सहज योगा से व्यक्ति इस घोर कलियुग में भी आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकता है जिस के लिए कोई बन्धन व शर्ते नही रखी गईहै कोई भी व्यक्ति सच्चे दिल से जो आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने की इच्छा रखता हो वह निशुल्क अपने घर में रहते हुए आत्मसाक्षात्कार हासिल कर सकता है ।

उन्होन बताया कि हिमाचल के सभी जिला मुख्यालय के अलावा दाडलाघाट ,अर्की ,घुमारवी, रोहडू ,चौपाल, सुन्दरनगर ,चिन्तपुर्णी, नडृडी ,उन्ना ,हमीरपुर के नादौन ,नारकण्डा ,मढौल ,काला अम्ब, पांवटा साहिब ,बागा (अर्की )इत्यादि इलाको में लोग सहजयोगा से जुड कर अपना जीवन सार्थक कर रहे है । उन्होने बताया कि हिमाचल में किसी भी व्यक्ति को सहजयोगा सीखने के लिए सहज योगा डॉट कॉम के अलावा टोल फ्री नम्बर 18002700800 पर काल करके घर बैठे सहजयोगा कर सकते है । यह पूर्णतय निशुल्क है।
उन्होने बताया कि हिमाचल के अन्य सहजयोगियो से भी सम्पर्क करके आप सहजयोगा सीख सकते है जिनके सम्पर्क नम्बर नीचे दिए गए है ।

सहजयोगा टोल फ्री सर्म्क 18002700800 पर सम्पर्क के अलावा राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 चिन्तपुर्णी व धर्मशाला से डाक्टर नरेन्द्र शर्मा 9816430904 घुमारवीं से सरोज शर्मा 7018163834 तथा कमल चौहान के नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है ।
सहजहयोगा के बारे में जानकारी के लिए सहज योगा डॉट कॉम पर जा कर भी घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है ।इच्छुक व्यक्ति हिम नयन न्यूज के कार्यालय में 9418450853 पर भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है










