नालागढ 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ वर्मा
राजकीय महा विधालय रामशहर में आज मतदाताओ को जागरूक करवाने के उदेश्य से कालेज के विधार्थियो व कर्मचारियो द्वारा निर्वाचक द्वारा ली जाने वाली शपथ को ग्रहण किया । यह जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य सतविन्द्र सिंह ने बताया कि कुमारी शालू बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राने सभी मतदाताओ को शपथ दिलाई । उन्होने बताया कि इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कालेज के प्रो तनु कलसी ने करवाया । प्रो सुमन कुमारी प्रो रितू एवम् गैर शिक्षक वर्ग के सभी कर्मचारियो ने भी इस समारोह मे हिस्सा लिया और शपथ ग्रहण की । उन्होने बताया कि सभी मतदाताओ ने भारत देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओ की मर्यादाओ व गरिमा को बनाए रखने के लिए यह शपथ ग्रहण की ।










