सोलन 11 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज ब्यूरो/ रजनीश
सोलन जिले के सब से पुराने औद्योगिक नगरी परवाणू के सेक्टर तीन में स्थित एबी टूल कम्पनी में गत सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के क़रीब भीषण आग से लाखो रूपए का नुकसान होने का समाचार मिला है ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस कम्पनी में आग की लपटें इतनी भयानक थी की कंपनी प्रबंधन को फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। याद रहे कि एबी टूल कंपनी एक मैकेनिकल उद्योग है जहां लोहे के साथ साथ केमिकल का भी इस्तेमाल होता है।

इस बारे में फायर अधिकारी रविंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है आग लगे जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविंदर शर्मा ने कहा की इस समय अग्निशमन विभाग की तीन गाड़िया पर मौके पर ले जा कर आग पर काबू पायागया । उन्होने बताया कि इस आग से किसी जान का नुकसान नही हुआ लेकिन इस में कम्पनी के लाखो रूपए का नुकसान होने की आशंका है ।










