नालागढ 5 मई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ के ग्राम पंचायत खेड़ा के गांव नानोवाल में लुबाना यूथ कल्ब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया और जिसमें नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने क्रिकेट टूनामैंट के समापन समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की ।
टूनामैंट में दूर दूर से टीमों ने भाग लिया ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए इससे बच्चो के शरीर का विकास होता है और बच्चो को खेलें नशे जेसी बुरी आदतों से दूर रखती है सैमी फाइनल मुकाबला खेड़ा टीम और मानपुरा टीम के बीच हुआ और मानपुरा टीम ने खेड़ा को हराकर मैच को जीत लिया ।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास करवाया जाएगा इस मौके पर पूर्व प्रधान अवतार सिंह, समाजसेवी बलविंदर सिंह, पूर्व वार्ड मेंबर कुलवंत सिंह, पूर्व उप प्रधान हेम राज ,राजा लबाना, जस लबाना, शोकी लबाना, सूचा सिंह, बिलू, राजकुमार , धर्मपाल, मदन लाल , जगतार सिंह, सतनाम सिंह , हरमेश कुमार ,कुलदीप, घनश्याम, परदिप कुमार और सभी कल्ब के सदस्य उपस्थित रहे ।










