/औधोगिक नगरी नालागढ में आज जगह जगह पर लगी छब्बीले व भण्डारे ।

औधोगिक नगरी नालागढ में आज जगह जगह पर लगी छब्बीले व भण्डारे ।

नालागढ 6 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के नालागढ में आज संकष्टी चतुर्थी के उपलक्ष्य में जगह जगह भण्डारे व छब्बीले लगाई गई । मिली जानकारी के मुताबिक इस दिन गर्मियो से राहत दिलवाने के लिए लोगो द्वारा मिठा व ठण्डा पानी पिलाया जाता है । नालागढ में किरपालपुर,खेडा ,शीतला माता मन्दिर के नजदीक तथा नालागढ के मेन बाजार में सामुहिक तौर से तथा व्यक्तिगत रूप से लोगो ने छब्बीले लगाई ।

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ के मुख्य बाजार में ए के जैन कम्पनी के पास कढी चावला का भण्डारे का भी आयोजन किया गया, जिस में सैकडो लोगो ने कढी चावल का प्रसाद ग्रहण किया ।

इस बारे में यहां मौजूद अशोक जैन ने बताया कि यहां हर साल शितला माता मन्दिर के मंगलवार को हजारो श्रघ्दालु आते है तथा इस दिन यहां हर साल ही भण्डारे का आयोजन किया जाता है ।

सडको के किनारे लगी छब्बीलो में सैकडो वाहन चालको तथा यात्रियो ने जल ग्रहण किया तथा प्रसाद के स्थान पर प्रसाद भी ग्रहण किया गया ।