/सत्ता विहीन हो चुकी भाजपा को मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने लेने की आदत: सपन सूद।

सत्ता विहीन हो चुकी भाजपा को मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने लेने की आदत: सपन सूद।

नालागढ 22 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो

प्रदेश में सत्ता विहीन हो चुकी भाजपा को मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने लेने की आदत पड़ चुकी है।सत्ता के बिना प्रदेश में भाजपा नेताओं की हालत बिना पानी मछली की तरह दिख रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए ऑपरेशन लोटस की हवा निकलती देख अब लोकसभा चुनावों से पूर्व भाजपा की सरकार बनाने के उनके व्यक्तव्य से पूरे प्रदेश में भाजपा की राजनीतिक स्थिति हास्यास्पद लग रही है।उक्त वक्तव्य जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर के ब्यान पर प्रकट करते हुए कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गठित कांग्रेस सरकार अपना वर्तमान पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी व 2027 के विधानसभा चुनावों में भी रिपीट करके भाजपा के सपनों को प्रदेश में धराशयी करेगी।

उन्होंने प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस की चिंता छोड़ कर प्रदेश में भाजपा के अंदर पनप रहे आक्रोश पर मंथन करने की सलाह दी। कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने दावा करते हुए कहा की प्रदेश में कई गुटों में बंट चुकी भाजपा अपना राजनीतिक जनाधार खो रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने लगभग छ माह के शासनकाल में जनहित में अभूतपूर्व फैसले लेकर प्रदेश की जनता को सुख की सरकार का आभास करवा कर राजनीतिक विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया है। कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संबंध जिला काँगड़ा से होने के कारण भाजपा के नेता जिला काँगड़ा पर अनाप-शनाप बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने पर तुले हुए हैं।

उन्होंने कहा की लोगों को ठगने में भाजपा का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की पंद्रह लाख रुपए प्रति व्यक्ति के अकाउंट में आने का भाजपा का जुमले को देशवासी अभी तक भी नहीं भूल पाए हैं। काला धन विदेशों से लाने की बात करने वाली भाजपा का पूरा दामन ही भ्रष्टाचार से काला हो गया है। अडानी -अम्बानी को गोद में केंद्र की भाजपा सरकार ने देशवासियों का खून चूसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा की देश में बढ़ चुकी महंगाई के पीछे भाजपा का हाथ है। इस अवसर पर उनके साथ जसवां -परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष रजनीश पटियाल भी उपस्थित थे।