नालागढ 10 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे को रोकने के लिए बीबीएन पुलिस पुरजोर कोशिश कर रही है । मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत विशेष अन्वेषण ईकाइ बद्दी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लक्कड पूल के नजदीक एक नीजी होटल में चिट्टा बेचने की फिराक में ठहरे तीन आरोपियों के कब्जे से 9.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान ;1) हरविन्द्र सिंह / हन्नी पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी समराला जिला लुधियाना पंजाब ;2) सरनजीत सिंह / सरन पुत्र श्री सरदार तरलोचन सिंह निवासी खरड जिला मोहाली पंजाब तथा ;3) सायना वर्मा पुत्री श्री कुलदीप सिंह निवासी रायकोट, लुधियाणा पंजाब हाल गांव के तौर पर हुई है । इस बात की पुष्टि करते हुए उप पुलिस अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना बरोटीवाला में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










