/नालागढ में हुए डबल मर्डर के आरोपियो को जल्द ही पकड लिया जाएगा -डी. एस. पी. फिराज खान

नालागढ में हुए डबल मर्डर के आरोपियो को जल्द ही पकड लिया जाएगा -डी. एस. पी. फिराज खान

नालागढ 11 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


हिमाचल प्रदेश में सोलन के नालागढ़ में गत दिवस बीच सड़क चाकू से गोद.गोद कर पंजाब के जालंधर जिले के 2 भाइयों की हत्या कर दी गई है। दोनों को नालागढ़ में बीच सड़क चाकू से गोद.गोद कर मारा गया। इस डबल मर्डर की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पंजाब के नकोदर (जालंधर) के खीवा गांव निवासी सगे भाई वरूण और कुणाल की नालागढ़ के वार्ड.6 में हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है ।

नालागढ के वार्ड नम्बर 6 में दोनो भाई किराये के मकान में रहते थे। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नकोदर से आए थे। लोगों का कहना है कि तीनों हत्यारे नालागढ़ में पहुंचने के बाद दोनों भाइयों की रेकी भी कर रहे थे और उनके बारे में पूछ रहे थे।

हैरानी की बात तो यह है कि हमलावर चाकू से गोद.गोद कर सड़क के किनारे दोनों भाइयों को मार रहे थे और पास से लोग आ जा भी रहे थेए लेकिन किसी ने भी दोनों भाइयों को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। मर्डर की यह वारदात मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मिली जानकारी के अनुसारए मृतक जालंधर के उपमंडल नकोदर के तहत आने वाले गांव खीवा के 2 सगे भाई वरूण और कुणाल हैं। दोनों पर पंजाब से आए 3 हमलावरों ने नालागढ़.रामशहर मार्ग पर प्रीत कालोनी के पास तेजधार हथियारों से हमला किया। दोनों भाइयों को बुरी तरह से मारा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
मृतको के मामा भी नालागढ में रहते थे मृतक युवकों के मामा ने आरोप लगाया कि नकोदर का गौरव गिल कुछ दिनों से इन्हें जालंधर बुला रहा था, लेकिन जब वे नहीं गए तो वह अपने 2 दोस्तों को लेकर नालागढ़ आया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

नालागढ़ फ़िरोज़ खान ने बताया कि 2 सगे भाइयों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।