हिमाचल सरकार द्वारा बाहरी राज्यो के टैक्सी वाहनो के लिए लगाए गए अतिरिक्त कर के विरोध में लिया निर्णय ।
चण्डीगढ 10 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/विक्रमादित्या आर के शर्मा
हिमाचल सरकार द्वारा अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के विरोघ में गुजरात एवम् कोलकता के बाद पंजाब और चण्डीगढ टैक्सी यूनियन ने भी हिमाचल में आगामी 15 अक्तूबर से हिमाचल में आने का पूर्ण बॉयकाट करने की घोषणा कर दी है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब व चण्डीगढ टैक्सी युनियन ने हिमाचल प्रदेश का बहिष्कार करने का निर्णय प्रदेश में बाहरी राज्यो से आने वाले टैक्सी वालो को अतिरिक्त टैक्स लगाने के विरोध में किया जा रहा है ।
इस बारे में पंजाब टैक्सी युनियन के अध्यक्ष शरणजीत सिंह कलसी ने पहले ही इस बारे में हिमाचल के परिवहन विभाग के अधिकारियो से मुलाकात करके अपना विरोघ्द दर्ज करवाया था लेकिन विभाग ने अतिरिक्त कर को कम नही किया उन्होने बताया कि आगामी 15 अक्तूबर से हिमाचल के साथ लगती सभी सीमाओ को सील कर देगे और किसी भी टैक्सी .मैक्सी को नही जाने दिया जाएगा ।
उधर हिमाचल के होटल मालिको में इस कार्यवाही से भारी नुकसान होने की आशंका सताने लगी है । याद रहे कि हिमाचल में पिछले दिनो प्रकृतिक आपदा के चलते सडक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे और पर्यटको की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द रही । अब जब सडको को खोला जा रहा है तो पर्यटको के आने के र्लिीए अक्सी आपरेटरज की यह चेतावनी नुकसान की आशंका पैदा कर गई है । इस से होटल इ्रडस्ट्री प्रभावित होगी और सरकार को भी नुकसान उठाना पडेगा ।








