/पुलिस थाना बरोटीवाला में चोरी का मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बरोटीवाला में चोरी का मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार


नालागढ 01 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा


पुलिस थाना बरोटीवाला में बलवीर सिहं, सिक्योरिटी ऑफिसर ऑरो टैक्सटाईल युनिट वर्धमान की शिकायत पर एक चोरी का मामला दर्ज किया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फैक्टरी से लगभग 750 किलो निक्कल व 8-9 बंडल केबल जिनका कुल वजन लगभग 200 किलो था, चुरा लिए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान भंवर सिहं पुत्र मल्लु सिहं निवासी गाँव मुनदादा तह0 सुजानगढ़ जिला चुरु राजस्थान के रुप में हुई है।

मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।