/हिमाचल की राजनीति में आया उबाल थमने का नहीं ले रहा नाम।

हिमाचल की राजनीति में आया उबाल थमने का नहीं ले रहा नाम।


शिमला 29 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल की राजनीति में पिछले दो दिनों से आया उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज हिमाचल के कई हिस्सों में कांग्रेस के दो धड़ों के बीच आपसी सभी लोग हमारे भाई है ।सीएम सुक्खू का बयान की बागी विधायक भी उनके भाई है, कांग्रेस की विचारधारा में आ जाएं वापिस तो उनका स्वागत,लेकिन इस पर भी अभी हिमाचल की राजनीति में तूफान को शांत करने के लिए कांग्रेस हाई कमान द्वारा भेजे गए तीन प्रवेशक आज भी शिमला में डेरा डाले हुए हैं और यहां के नेताओं से अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं ।


जानकारी के मुताबिक इस समय सुखविंदर सिंह सुख के ऊपर संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे है और विरोधी रानी प्रतिभा सिंह को हिमाचल का नेतृत्व सौंपने की मांग पर अड़ा हुआ है ।

सर्व विदित है कि कांग्रेस पार्टी के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने मंत्री पद से दिया हुआ इस्तीफा वापस ले लिया है लेकिन इस बारे में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ हो रही बैठक में खुलकर विरोध किया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में अब हिमाचल की सरकार नहीं चल पाएगी।


उधर भारतीय जनता पार्टी के नेता भी इस पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है और कांग्रेस की गुटबाजी का पूरा लाभ उठाने की शुभ अवसर को चुकने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं ।


देखना यह है कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी की हाई कमान क्या निर्णय देती है ।

आज शिमला में हालीलाज में हुई बैठक में रानी प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश की बागडोर संभालने की मांग को जोर शोर से उठाया गया। अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है, कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इस स्थिति को संभालने में कामयाब होता है अथवा नहीं। हिमाचल में आज भी राजनीतिक व्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।