सोलन (अर्की ) 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित बड़ीधार में पर्यटन विकास के लिए कई अवसर मौजूद हैं। यह धार्मिक महत्व वाला एक प्रसिद्ध स्थल है, जो धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन गतिविधियों के लिए संभावनाएं प्रदान करता है। इस के लिए मन्दिर कमेटी को एक कदम और आगे चलने की आवश्यकता दिखाई दे रही है ।
बाडी धार को विकसित करने के लिए निजी सम्पतियो के मालिक आगे आने लगे है और यहां पर आने वाले पर्यटको के लिए सुविधाएं जुटाने का प्रयास कर रहे है सरकार की ओर से भी समय समय पर कई घोषणाए की जाती रही है कुछ को अभी पूर्ण होने में समय भी लगेगा, लेकिन प्रयास जारी है और आगे भी जारी रहेगे । सरकार के सहयोग के बिना किसी स्थान को सही तरीके से विकसिंत नही किया जा सकता है ।

बाडी धार्मिक स्थल पर आने वाले धार्मिक पयर्टको की सुविधा के लिए यहां पर शौचालयो व स्नानगृहो का आधुनिक तौर तरीको के साथ निर्मित करने की आवश्यकता पर लग्बे अरसे से अभाव महसूस किया जा रहा है पानी की उपलब्धता हो जाने के बाद यहां पर पर्यटको के लिए आधुनिक सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए मन्दिर कमेटी को एक कदम और आगे आने की आवश्यकता बताई जा रही है ।
दुनिया में बढते तापमान व प्रकृतिक आपदाओ से त्रस्त पर्यटक स्थलो में सुरक्षित स्थल बाडी धार सोलन जिले का कसौली के पश्चात दुसरा बडा पर्यटको के लिए आकर्षण का कैंन्द्र बन सकता है जिस के लिए सरकार के भरोसे ही बैठने के बजाए यहां मन्दिर कमेटी को आगे आने पर विचार वमर्श करना चाहिए ।

धार्मिक पर्यटन मंदिर यात्रा बड़ीधार एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जिसमें एक समर्पित मंदिर है, जो विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों को आकर्षित करता है। तीर्थ पर्यटन तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए बुनियादी ढाँचा विकसित करना, जिसमें आरामदायक ठहरने के विकल्प और मंदिर से आने.जाने के लिए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ करने की आवश्यकताओ पर काम करने की जरूरत है ।







