नालागढ 22 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
महिलाओ द्वारा अपने पतियो के साथ की जा रही ज्यादतियो में हिमाचल भी सूचि मे शामिल होने लगा है । औधोगिक नगरी में भी प्रवासी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या करने का कथित मामला सामने आया है । पुलिस ने शमशान घाट से शव को कब्जे मे ले कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
हिमाचल की औधोगिक नगरी बीबीएन के नालागढ में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी सतवीर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते किए जाने के प्रमाण मिलने लगे है । मृतक की पत्नी ने अपने प्रेेमी के साथ मिल कर अपने घरवाले की हत्या करने की आशंका अब सपष्ट होने लगी है । याद रहे कि गत दिवस दत्तोवाल में रहने वाले मिस्त्री का काम करने वाले बिलारी मुरादाबाद निवासी सतवीर की लाश को शिकायत मिलने पर पुलिस ने शमशानघाट से अपने कब्जे में लिया था ।
लाश का पोस्टमार्टम करने पर सतवीर की हत्या किए जाने के प्रमाण मिले और पुलिस ने सतवीर की पत्नी हंसी निवासी कमालपुर चन्दौरा बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 34 साल को पूछताछ के लिए बुलाया तो प्रेम प्रंसग के चलते हत्या के प्रमाण मिलने पर पुलिस ने 50 वर्षीय कथित प्रेमी ठेकेदार दर्शन सिंह निवासी मल्लपुर झजरा नालागढ को गिरफतार कर लिया है ।
पूछताछ जारी है जिस में हत्या के लिए अपनाई कई मोडसअपरैण्डी का पता चलने की उम्मीद है ।







