/नालागढ़ पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संगठन की मासिक बैठक संपन्न ।

नालागढ़ पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संगठन की मासिक बैठक संपन्न ।

नालागढ़ 5 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संगठन की मासिक बैठक संगठन के प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न हुई ।
मिली जानकारी के मुताबिक़ इस बैठक में पेंशनर की विभिन्न मांगों पर विचार किया गया ।

संगठन ने सरकार से मांग की कि पेंशनर के मेडिकल बिलों के भुक्तान के लिए जल्द से जल्द बजट जारी किया जाय सदस्यों ने जोर देकर कहा कि सरकार ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा बजट में की थी परंतु आज दिन तक उसके बारे में कोई नोटिफिकेशन ही जारी नहीं की गई ।

सदस्यों ने सरकार से ये भी मांग की कि 65/70व 75वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पेंशनर को पंजाब के आधार पर 5%व 10%को उनके मूल वेतन में जोड़ा जाय वहीं ये भी मांग की गई कि पहली जनवरी 2016संशोधित वेतन मान का पूरा एरियर एक मुश्त अदा किया जाए ।

पहली जनवरी 2016से पहली जनवरी 2022के बीच जो कर्मचारी सेवानिवृत्ति हुए हैं उनको संशोधित वेतन मान के अनुसार ग्रेच्युटी, लीव इनकेशमेंट व कमूटेशन की राशि नहीं दी गई है उसे शीघ्र जारी किया जाए। जुलाई 2023 से जनवरी 2025तक महंगाई भत्ते की लंबित पड़ी चार किश्तों का भुगतान शीघ्र किया जाए इससे पहले दी गई दो किश्तों का 42 माह एरियर भी शीघ्र दिया जाए ।

संगठन की आज की मीटिंग में निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया प्रधान नरेश घई, सोलन जिला के उप प्रधान दलीप राणा व अंजना शर्मा, महासचिव कैलाश राणा, मोहन लाल, सुशील कुमार, भज्जू राम, कोषाध्यक्ष ठाकुर सिंह, जगतार सिंह रनोट , सोहन लाल चंदेल, हुकुम सिंह, तीर्थ चंद शर्मा, मंजू कुमारी, चिन्त राम शर्मा, हार्दित सिंह, राम करण, दिलेल सिंह, अजमेर सिंह दलीप सिंह, राम लाल शर्मा सतपाल शर्मा, बसंत राम, राम सिंह, वीना देवी, हेम राज भंडारी, प्रोफेसर रनजोध सिंह, धर्म चंद, राजिंदर सिंह, कर्म चंद, ठाकुर सिंह चंदेल, वगैरा ने भाग लिया