सोलन (नालागढ़)6जून
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश की एन टी टी डिप्लोमा होल्डर महिलाओं ने आज वर्चुअल मीटिंग करके सरकार से नाराजगी जाहिर की है।
मिली जानकारी के मुताबिक एन टी टी, अध्यापिका संघ हिमाचल प्रदेश की इस वर्चुअल बैठक में महिलाओं ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों को पूर्ण करने के लिए सरकार से अपील की है।
बैठक एन टी टी,प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर उपाध्यक्ष सुलोचना ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा हैं, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि NTT डिप्लोमा धारकों के साथ सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014- 2016 तक NTT डिप्लोमा एक वर्षीय हुआ करता था, जबकि अब सरकार केवल दो वर्षीय डिप्लोमा धारकों को पात्र मान रही है। ऐसे में एक वर्षीय डिप्लोमा होल्डर महिलाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
महिलाओं का सवाल है कि जब उन्होंने सरकार द्वारा मान्य डिप्लोमा पूरा किया है, तो अब उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
ntt अध्यापिका संघ ने प्रदेश सरकार से NTT डिप्लोमा धारक महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट देने या उनके लिए अलग से भर्ती अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नौकरी की नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की लड़ाई है।






