सरकारी अस्पताल में अभी भी उपलब्ध नहीं हो पाई कोविड टेस्ट किट।
नालागढ़ 6 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
नालागढ़ की एक कंपनी में काम करने वाली महिला के करना पॉजिटिव निकलने से यहां इस तरह के आसार वाले मरीजों में दहशत फेल गई है।
याद रहे कि नालागढ़ अस्पताल में अभी तक कोविड टेस्ट किट नहीं पहुंची है। हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में इस तरह के हालत अपने आप में चर्चा का विषय बने है।
औद्योगिक नगरी में कोरोना पॉजिटिव आने पर लोगों ने सरकार से मांग की है कि नालागढ़ अस्पताल में कोविड टेस्ट किट शीघ्र शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए।
बीएमओ नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए सरकार या विभाग से कोई गाइडलाइन नहीं है।







