/नालागढ़ में भी भूकंप से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।

नालागढ़ में भी भूकंप से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।

सोलन (नालागढ़ ) 7 जून
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ उपमंडल मुख्यालय पर भी प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तरह गत दिवस आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत भूकंप से बचाव हेतु 9वीं मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

हिम नयन न्यूज को यह जानकारी देते हुए उप मंडलाधिकारी राज कुमार ने बताया कि यह अभ्यास सुबह 10:35 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें अस्पताल में बिल्डिंग गिरने से उत्पन्न स्थिति से निपटने तथा इस स्थिति में जान माल कि रक्षा करने पर ड्रिल की गई।

उन्होंने बताया कि उसके बाद औद्योगिक क्षेत्र होनें के नाते खेड़ा में एच सी पी एल के डिपो में तेल के रिसाव से होने वाली स्थिति से निपटने के बारे मे ड्रिल की गई।


इस अवसर पर होम गार्ड्स,फायर बिग्रेड तथा एन सी सी केडेट्स ने भाग लिया।

इस बारे में उपमंडलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर नालागढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अच्छी भूमिका निभाई।

इस संयुक्त आयोजन ने न केवल आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि लोगों में मानव जीवन के मूल्यों के प्रति भी विश्वास को सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर नालागढ़ के खंड विकास अधिकारी,तहसीलदार नालागढ़ थाना प्रभारी नालागढ़,राजस्व विभाग के अन्य विभागों के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल कंप्लीट होने के बाद उपमंडलाधिकारी द्वारा अन्य सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ऑन लाइन स्टेट लेवल दे ब्रीफिंग भी की गई जिस से राज्य के दूसरे हिस्सों में आयोजित मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी सांझी की गई।