नालागढ 10 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
पुलिस थाना बरोटीवाला में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गत दिवस पुलिस ने 1.45 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने दो आरोपियों, रवींद्र कुमार पुत्र श्री सतीश कुमार निवासी गांव मलगन डाकघर मलगन तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ,हिमाचल प्रदेशद्धए उम्र 28 वर्ष और शुभम पुत्र श्री रमेश चंद निवासी गांव ढाबला डाकघर व तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा ( हिमाचल प्रदेश ) उम्र 26 वर्ष, को हरीपुर रोड पर गांव कोटला के पास मोटरसाइकिल पर सवार होने के दौरान पकड़ा। जिनके पास से 1.45 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य और मनःप्रभावी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







