एच पी सी एल डिपो के पास पार्किंग में 1200 लीटर पैट्रौल बरामद
नालागढ 21 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में बढती वस्तुओ व उत्पादो की मांग को देख कर यहां इन की चोरी व ब्लैक किए जाने के कई किस्से सामने आते ही रहते है ।
मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में नालागढ के डाडी स्थित एच पी सी एल के डिपो से पैट्रौल की तस्करी होने की आशंका जताई जा रही है । नालागढ पुलिस के मुताबिक गत दिवस यहां डिपो के पास बनी पार्किग में पुलिस ने 1200 लीटर अवैध पैट्रोल बरामद किया है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव डाडी कनिया में पुलिस टीम द्वारा एच पी सी एल , पैट्रोलियम डेपु के सामने बनी पार्किंग में दबिश देकर अवैध तरीके से पानी की टंकियों में जमा करीब 1200 लीटर पैट्रोल बरामद किया गया ।
उन्होने बताया कि यह पैट्रोल सुरेन्द्र पाल उर्फ गोला पुत्र खुशी राम निवासी गांव घनौला डाकघर घनौली तहसील व जिला रोपड़ पंजाब द्वरा जमा किया गया था जो कि पैट्रोल/ डीजल ब्लैक में बेचा करता था ।
पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपरोक्त सुरेन्द्र पाल के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में आवश्यक वस्तु अधिनियमए 1955 की धारा 3 और 7 व भारतीय न्याय सहिंता की धारा 288 के अधीन अभियोग पंजाकृत किया है और मामले में पूछताछ की जा रही है ।
लोगो की माने तो एचपीसीएल डिपो से भी यह पैट्रैाल तस्करी करने की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता लेकिन एचपीसीएल के अधिकारियो ने इस बात का खण्डन किया है कि इस तस्करी में डिपो की संलिप्ता नही है और यह ट्रास्पोर्ट के दौरान हेराफेरी का मामला हो सकता है । पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है ।
पुलिस द्वारा आगामी अनवेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।








