पुलिस थाना बरोटीवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
नालागढ़ 10अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल के औद्योगिक नगरी प्रवासी अपराधियों की चपेट में आ रहा है। अपराधी यहां आ कर नए नए अपराधिक मामलों को अंजाम दे कर धन एकता करने लगे है।
औद्योगिक नगरी में प्रवासी अपराधियों द्वारा भोली भाली जनता को जुए की लत लगा कर कंगाल किया जा रहा है ।हाल ही में एक और ताजा मामला सामने आया है ।
मिली जान कारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत गांव प्लाखवाला में एक व्यक्ति भीम प्रकाश पुत्र श्री महेन्द्र पाल निवासी गांव ढकपुरा डाकघर लवारी तहसील आंवाला जिला बरेली उत्तर प्रदेश को काबू कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान आरोपी से जुआ खेलने में इस्तेमाल 1830/-रुपयों की नकदी बरामद हुई ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी लोगों को लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बरोटीवाला में जुआ अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।








