/बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

बद्दी 12 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

आज पुलिस अधीक्षक बद्दी, विनोद धीमान (HPS) की अध्यक्षता में आजपुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा समस्त थाना व चौकीयात प्रभारी को लंबित जाँच मामलो को प्राथमिकता देने एवम समय-सीमा में जाँच करने के दिशा-निर्देश दिए ।

इसके अतिरिक्त मानसून एवं आपदा प्रबंधन को लेकर तथा यातायात से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हालिया भारी वर्षा के चलते एक प्रमुख पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण संबंधित मार्ग को आवागमन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जो प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेगे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी व नालागढ़ और समस्त थाना व चौकीयात प्रभारी मौजूद रहे।