/पुलिस अधिकारी की सूझबूझ से पथ परिवहन निगम के चालक की जान बची।

पुलिस अधिकारी की सूझबूझ से पथ परिवहन निगम के चालक की जान बची।

नालागढ़ 2 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

बद्दी पुलिस की मुस्तैदी से हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक की जान बच गई।


मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम का चालक जैसे ही चंडीगढ़ से बद्दी बस अड्डे पहुंचा उसी समय अचानक हृदय पीड़ा से तड़पने लगा ।

इस बात की पुष्टी करते हुए बद्दी बस अड्डा इंचार्ज राजन वर्मा ने हिम नयन न्यूज को बताया कि बस चालक हरजिंदर सिंह की हालत को देख कर यहां नियमित गश्त कर रहे थाना बद्दी के पुलिस अधिकारी शिव राम कृष्ण ने फौरी कार्यवाही करते हरजिंदर सिंह को अपनी पुलिस की गाड़ी में डाल कर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधिकारी की इस फौरी हरकत से एक मानव का जीवन बच गया। इस बात के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी संगठन ने इस पुलिस अधिकारी की सराहना की है।