ऑपरेशन के तहत 5 केस दर्ज, 9 आरोपी नामजद
नालागढ़ /बद्दी, 7 सितम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा ।
औद्योगिक नगरी बीबी एन में पिछले दिनो से अपराधियों द्वारा बंदूक की नोक पर अपराध करने के घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इस के विरुद्ध एक विशेष अभियान चला कर हथियार बरामद करने का दावा किया है ।

इस की जानकारी एस पी बद्दी विनोद धीमान ने आज एक प्रत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि
बद्दी पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान “ऑपरेशन गन डाउन” चलाकर सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जिसमें अपराधियों के विरुद्ध मानपुरा और नालागढ़ में दो-दो तथा बद्दी में एक मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में अब तक 9 आरोपियों को नामजद किया गया है।अभियान के दौरान छापेमारी करके थाना मानपुरा क्षेत्र से एक .12 बोर राइफल और एक .30.06 बोर राइफल जब्त की गई।

जबकि थाना नालागढ़ क्षेत्र से एक .44 पिस्टल और एक .12 बोर राइफल बरामद हुई है और एक अन्य स्थान से एक .32 बोर पिस्टल और 8 प्रयुक्त कारतूस बरामद किए गए है।
उन्होंने बताया कि अब तक दर्ज मामलों में शामिल नामजद आरोपियों में
- नमन कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव भोगपुर, तहसील नालागढ़।
- रविन्द्र सिंह उर्फ पिन्दी पुत्र प्रधुम्न सिंह, निवासी गांव टिक्करी, तहसील नालागढ़।
- भुपिन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव टिक्करी, तहसील नालागढ़।
- शिवदत्त पुत्र चमन लाल, निवासी गांव किशनपुरा, तहसील बद्दी।
- गुरुदेव उर्फ गौतम पुत्र जगन्नाथ, निवासी गांव डबालमाजरा, तहसील बद्दी।
- अरशद मोहम्मद उर्फ अच्छर पुत्र गुलजार मोहम्मद, निवासी कसम्वोवाल, तहसील बद्दी,
को हिरास्त में लिया गया है
पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों ने न केवल हथियारों का प्रदर्शन किया बल्कि अपने हथियार दूसरों को भी इस्तेमाल करने दिए, जो Arms Act का स्पष्ट उल्लंघन है।
साइबर सेल बद्दी ने इन आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइलिंग कर उनकी पहचान सुनिश्चित की। इसके आधार पर छापेमारी और गिरफ्तारियां की गईं।

एसपी बद्दी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में भय और गन कल्चर को बढ़ावा देती हैं और युवाओं को अपराध की ओर उकसाती हैं। पुलिस ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएगी। फिलहाल 4-5 और व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और बरामदगियाँ व गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करे और यदि इस प्रकार की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बद्दी पुलिस ने आश्वासन दिया कि समाज में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।







