/नालागढ़ नगर परिषद चुनाव: 9 वार्डों के लिए 27 नामांकन दाखिल

नालागढ़ नगर परिषद चुनाव: 9 वार्डों के लिए 27 नामांकन दाखिल

नालागढ़, 2 मई ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा—

नालागढ़ नगर परिषद के चुनावों को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी देते हुए नालागढ़ के उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि नगर परिषद के 9 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 27 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने बताया कि
वार्ड नंबर 1 से 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 2 से 3, वार्ड नंबर 3 से 4, वार्ड नंबर 4 से 3, वार्ड नंबर 5 से 3, वार्ड नंबर 6 से 2, वार्ड नंबर 7 से 4, वार्ड नंबर 8 से 2 तथा वार्ड नंबर 9 से 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

SDM नरेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 4 मई को की जाएगी, जबकि 6 मई तक नाम वापसी (विड्रॉल) की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।