नालागढ़ 10 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के थाना मानपुरा की पुलिस टीम ने 5 से 15 सितम्बर 2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज कार्रवाई करते हुए Ultra Drugs Company तथा EPL Company के समीप लगभग एक बीघा क्षेत्र में अवैध रूप से उगी भांग को स्थानीय लोगों की मदद से उखाड़कर नष्ट कर दिया।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।









