/तहसील रामशहर में बरसात से ढांचागत नुकसान

तहसील रामशहर में बरसात से ढांचागत नुकसान

जन व पशुहानि की सूचना नहीं

सोलन (रामशहर)12 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

मानसून सीजन 2025 के दौरान तहसील रामशहर में शुक्रवार सायं 4 बजे तक प्राप्त राजस्व विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि की सूचना नहीं है।

इस बारे में नायब तहसीलदार राजिंदर ठाकुर ने बताया कि बरसात से दो स्थानों पर ढांचागत नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत नेर (पीसी रामशहर) में ईश्वर दास पुत्र हरि सिंह का कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।


वहीं, इसी क्षेत्र में सुमित्रा देवी पत्नी राम प्यारा की एक गोशाला आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है, जिसका अनुमानित नुकसान तीस हजार रुपये है।

प्रशासन की ओर से दोनों प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत प्रदान की गई है।