बढ़ती आपदाओं को देखते हुए श्री आदि भूमि देवी पूजा का भी आयोजन।
कानपुर देहात, 17 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
सहज योग राष्ट्रीय कृषि समिति आगामी 21 से 23 नवंबर 2025 तक मैथा, कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में सहज योग राष्ट्रीय कृषि संगोष्ठी एवं श्री आदि भूमि देवी पूजा-2025 का आयोजन करने जा रही है।

समिति के संयुक्त सचिव एवं अध्यक्ष जगदीश महतो ने बताया कि यह आयोजन परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी की कृपा और आशीर्वाद से संभव हो रहा है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को सहज योग के माध्यम से प्राकृतिक एवं सतत कृषि पद्धतियों से जोड़ना और आध्यात्मिकता के साथ कृषि विकास को गति देना है।

आयोजन में देशभर से ट्रस्टी, राज्य समन्वयक और समिति के सदस्य शामिल होंगे। इसके साथ ही ग्रामीण व शहरी केंद्रों तक जानकारी पहुँचाने के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक साधक एवं किसान इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

सहज योग राष्ट्रीय कृषि समिति का कहना है कि यह आयोजन किसानों और साधकों के लिए एक अनूठा अवसर होगा, जिसमें कृषि के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं पर गहन चर्चा के साथ-साथ श्री आदि भूमि देवी पूजा का आयोजन भी होगा।








