सोलन, 21 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /कमल चौहान
सहज योगा परिवार सोलन की ओर से नवरात्रों के पावन अवसर पर विशेष ध्यान और पूजा जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस दौरान सोलन आश्रम में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे तथा शाम 5:00 बजे सामूहिक ध्यान और चक्र क्लियरेंस सत्र आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी सहज योगा समन्वयक ने दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य साधकों को आत्मिक शांति, संतुलन और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करना है।








