नालागढ़ (सोलन), 27 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
आयुष विभाग द्वारा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का आयोजन शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), नालागढ़ (गांव निहला प्लास्डा) में किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ कार्यक्रम का संचालन आयुषमान आरोण्य मंदिर, नंगल की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की अनुदेशिका श्रीमती सरोज कुमारी रहीं।

इस अवसर पर डॉ. ठाकुर ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की, जबकि योगा गाइड अजैब सिंह नायर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अभ्यास भी करवाया।
संस्थान के कर्मचारी दिनेश ठाकुर और श्रीमती कौशल्या कुमारी सहित कुल 52 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

वक्ताओं ने छात्राओं से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया।








